Biography of Mawra Hocane in Hindi: Age, Spouse, Net Worth | मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में
मावरा होकेन एक पाकिस्तानी मॉडल और फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उनका वास्तविक नाम मावरा हुसैन है। पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों में काम करने के आलावा उन्होंने भारतीय हिंदी फिल्म ‘सनम तेरी कसम (2016)’ में भी काम किया है। अभी हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता अमीर गिलानी से विवाह किया है। उनके प्रशंसक आयु, ऊंचाई, परिवार, शादी, नागरिकता और करियर के बारे में जानना चाहते हैं। मावरा होकेन का जीवन परिचय (Biography of Mawra Hocane in hindi) के माध्यम से हम मावरा होकेन से संबंधित समस्त जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

Early Life of Mawra Hocane- प्रारम्भिक जीवन
मावरा होकेन का जन्म 28 सितम्बर 1992 को करांची, पाकिस्तान में हुआ है। इनके जन्म के बाद परिवार इस्लामाबाद स्थानांतरित हो गया जहां इनका पालन-पोषण हुआ। जिस समय मावरा कक्षा 7 में पढ़ती थीं तब उन्होंने अपना सरनेम Hussain से Hocane कर लिया। उसने ऐसा अपने नाम को खास बनाने के लिए किया। होकेन के पिता पाकिस्तान सेना में हैं और उनका नाम मुश्ताक़ हुसैन (Mushtaq Hussain) व माता का नाम रज़िया मखदूम (Razia Makhdoom) है और वे एक ग्रहणी हैं।
इसके आलावा उनकी एक बहन अभिनेत्री उरवा होकेन (Urwa Hocane) हैं जिन्होंने अभिनेता Farhan Saeed से शादी की है। मावरा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसके चलते उन्होंने मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने का फैसला किया।
Age of Mawra Hocane: आयु (उम्र)
मावरा होकेन का जन्म 28 सितम्बर 1992 को हुआ है और इस समय 32 साल की हैं। मावरा ने पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों के आलावा बॉलीवुड फिल्म- सनम तेरी कसम में भी काम किया है।

Education of Mawra Hocane: शिक्षा
मावरा होकेन ने अपनी प्राथमिक शिक्षा इस्लामाबाद के स्थानीय स्कूल से की है और उसके बाद उन्होंने University of London कानून की डिग्री हासिल की। इसके आलावा उन्होंने पाकिस्तान Pakistan Institute of Fashion and Design, Lahore से फैशन डिज़ाइन में डिग्री हासिल की।
Family Background of Mawra Hocane: परिवारिक पृष्ठभूमि
मावरा होकेन का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और इनके पिता का नाम मुश्ताक़ हुसैन है जो पाकिस्तानी सेना में काम करते हैं। इनकी माता का नाम रज़िया मखदूम है और वे एक ग्रहणी हैं, इसके आलावा उनकी एक बड़ी बहन उर्वा हुसैन (Urva Hocane) है जो एक अभिनेत्री और मॉडल है। उर्वा ने अभिनेता और मॉडल फरहान सईद से विवाह किया है। मावरा का एक छोटा भाई इन्स ए याज़्दान (Ins E Yazdan) है। पिता ने अपनी दोनों बेटियों को उनके मिज़ाज़ के अनुसार पढ़ने और अपना करियर बनाने की स्वतंत्रता दी।

Career of Mawra Hocane: मावरा होकेन का करियर
मावरा होकेन ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर कलाकार के रूप में की और उसके बाद उन्होंने एआरवाई म्यूज़िक (ARY) में VJ के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने टेलीविज़न का रूख किया और आहिस्ता-आहिस्ता, इक तमन्ना लाहासिल सी और निखर गए गुलाब सारे में अभिनय किया। 2014 में होकेन ने एआरवाई डिजिटल के मीन बुशरा में बुशरा की भूमिका निभाई जिसे उन्होंने अपनी सबसे खास भूमिकाओं में बताया जो उनके वास्तविक चरित्र को दर्शाता है।
होकेन ने भारतीय हिंदी सिनेमा में भी काम किया और 2016 की हिंदी फिल्म- सनम तेरी कसम में सरस्वती की भूमिका निभाई जो एक दक्षिण भारतीय लड़की है और लाइब्रेरियन का काम करती है। यह फिल्म सफल फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।
सन 2018 में उन्होंने फहाद मुस्तफा के साथ हास्य रोमांटिक फिल्म- जवानी फिर नहीं आनी 2 में काम किया। यह उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म थी जिसने दुनियभर में अच्छा व्यापार किया और पाकिस्तान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिम बन गई। इस फिल्म में होकेन ने एक बिगड़ैल, युवा उत्तराधिकारी लड़की की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने निम्न टीवी सीरियल में काम किया जिन्हें इस तालिका में देखा जा सकता है।
Net Worth of Mawra Hocane: कुल सम्पत्ति
वर्ष 2025 तक, मावरा होकेन की कुल संपत्ति लगभग 30 लाख डॉलर ($3 मिलियन) आंकी गई है। उनकी यह संपत्ति मुख्य रूप से उनके अभिनय करियर, मॉडलिंग असाइनमेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और व्यावसायिक उद्यमों से आती है। मवरा पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो प्रति एपिसोड 2 से 3 लाख पाकिस्तानी रुपये चार्ज करती हैं।
इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म-“सनम तेरी कसम” और कुछ पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है, जिससे उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है। होकेन फैशन उद्योग में भी एक लोकप्रिय चेहरा हैं और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और वह प्रायोजित पोस्ट और ब्रांड्स विज्ञापन के साथ करके भी अच्छी कमाई करती हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी बहन उर्वा के साथ मिलकर कपड़ों का ब्रांड “UXM” भी शुरू किया है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाता है।
Marriage and Personal Life of Mawra Hocane: शादी और व्यक्तिगत जीवन
मावरा होकेन ने अभिनेता अमीर गिलानी से 5 फरवरी 2025 को एक भव्य समारोह में शादी रचाई। होकेन और गिलानी की मुलाकात 2020 में साबात के सेट पर हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। अंततः अपने रिश्ते को मुक़ाम तक पहुंचते हुए दोनों ने 5 फरवरी 2025 को, लाहौर में एक पारंपरिक मुस्लिम रीती-रिवाज से शादी रचाई है।

Awards and Honors of Mawra Hocane: पुरस्कार और सम्मान
मावरा को उनके अभिनय के लिए कई बार सराहना और सम्मान मिला है।
