Biography of Ratan Tata in Hindi: सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय

टाटा समूह के चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ उद्योगपति ‘रतन टाटा’ (Ratan Tata) का 9 अक्टूबर, 2024 को स्वास्थ्य समस्या के कारण 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे। रतन टाटा को देश-विदेश के कई सर्वोच्च पुरस्करों जिनमें पद्म विभूषण (2008), पद्म भूषण (2000) ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे का पदक (उरुग्वे सरकार) ‘नाइट कमांडर ऑफ़ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय) व ‘ग्रैंड कॉर्डन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन’ (जापान सरकार) आदि द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं।

जैसा कि आपको विदित है कि रतन टाटा प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र थे। हम इस ब्लॉग में सुप्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय (Biography of Ratan Tata in Hindi) में उनके जीवन से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में जानेंगे।

Birth & Birthplace of Ratan Tata: रतन टाटा का जन्म एवं जन्मस्थान, मातापिता

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को तत्कालीन बंबई, ब्रिटिश भारत (अब मुंबई) में हुआ था। उनका मूल नाम ‘रतन नवल टाटा’ (Ratan Naval Tata) था। इनके पिता का नाम ‘नवल टाटा’ जबकि माता का नाम ‘सूनी टाटा’ था। रतन टाटा ने प्रारंभिक शिक्षा कैंपियन स्कूल, कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला और रिवरडेल कंट्री स्कूल, न्यूयॉर्क शहर से प्राप्त की थी। इसके बाद वे उच्च अध्यन्न के लिए वर्ष 1959 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय गए। वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी थे।

Family Background: पारिवारिक पृष्ठभूमि

रतन टाटा, नवल टाटा के पुत्र थे, जिन्हें रतनजी टाटा ने गोद लिया था। रतनजी टाटा, जमशेदजी टाटा के पुत्र और टाटा समूह के संस्थापक थे।  उन्होंने वर्ष 1961 में टाटा समूह में शामिल होकर टाटा स्टील के वर्क फ्लोर पर काम किया।

As Chairman of Tata Son’s: टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में

वर्ष 1991 में जब ‘जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा’ (JRD Tata) ने ‘टाटा संस’ (Tata Sons) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तब उन्होंने रतन टाटा (Ratan Tata) को अपना अपना उत्तराधिकारी बनाया। उनके कार्यकाल के दौरान टाटा समूह ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने दिग्गज कार निर्माता कंपनी जगुआर, लैंड रोवर, टेटली चाय और टाटा स्टील में कोरस स्टील जैसी कंपनी का अधिग्रहण करने में मदद की, जिससे ये संगठन मुख्यतः भारत-केंद्रित समूह से ग्लोबल बिजनेस में परिवर्तित हो गया। बताया जाता है कि ‘टाटा नैनो कार’ रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे वर्ष 2008 में लॉन्च किया गया था। यह दुनिया की सबसे सस्ती कार थी, जो विशेष रूप से मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।

एक लंबे कार्यकाल के बाद उन्होंने 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर टाटा संस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ‘साइरस मिस्त्री’ को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया। हालांकि बाद में उनकी जगह रतन टाटा को समूह का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद टाटा संस की चयन समिति (Selection Committee) ने 12 जनवरी 2017 को ‘नटराजन चंद्रशेखरन’ (Natarajan Chandrasekaran) को टाटा संस का अध्यक्ष नामित किया। जो कि वर्ष 2017 से वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान Ratan Tata Awards

रतन टाटा (Ratan Tata Biography in Hindi) को अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके से कुछ का उल्लेख नीचे किया गया है.-

★ पद्म भूषण- 2000

★ ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे का पदक- 2001

★ पद्म विभूषण- 2008

★ मानद नागरिक पुरस्कार- 2008

★ नाइट कमांडर ऑफ़ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर- 2009

★ इतालवी गणराज्य का ऑर्डर ऑफ मेरिट- 2009

★  लीजन ऑफ ऑनर- 2016

★ असम वैभव- 2021

Books written by Ratan Tata: रतन टाटा द्वारा लिखी पुस्तकें

रतन टाटा एक दिग्गज भारतीय व्यापारी, निवेशक, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही एक लेखक भी थे। उन्होंने दो पुस्तकें भी लिखी थी जिनके नाम इस प्रकार है:-

  • The Wit & Wisdom of Ratan Tata
  • From Steel To Cellular

Death of Ratan Tata: मुंबई में ली अंतिम सांस

रतन टाटा बीते कुछ दिनों से स्वास्य्थ संबंधी बीमारियों के कारण मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थे और 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वह हमेशा अपने परोपकारी कार्यों के लिए याद किए जाएगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *