Childrens Day History 2025: 14 नवंबर का दिन बाल दिवस यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया होता है। यह दिन बच्चों के अधिकार, शिक्षा और भविष्य के महत्व को दिखाता है। इस दिन स्कूलों में रंग-बिरंगे पोस्टर मेकिंग, ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं और अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा सके। आइए आपको बताते हैं क्यों इसी दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इससे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में।

प्रत्येक वर्ष नवंबर मास की 14 तारीख के दिन को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन को लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और स्कूल में बच्चों के लिए कई प्रोग्राम होते हैं। यह एक ऐसा अवसर होता है जब हम बच्चों की मासूमियत, उनकी प्रतिभा और भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस को हम चाचा नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं और इस दिन स्कूल-कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें बच्चों को खेल, पोस्टर-ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इसी के साथ, यह दिन बच्चों के अधिकारों की दिशा में हमारा सामाजिक दायित्व भी उजागर करता है। स्कूल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों के मन में एकता का भाव जगाती हैं। आइए यहां हम जानते हैं कि यह दिन 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे का इतिहास क्या है? साथ ही, पोस्टर और ड्रॉइंग आइडियाज भी जानें। बाल दिवस यानी चिड्रेन्स डे (Children’s Day) से जुड़ी कई बातों के बारे में लोग गूगल ट्रेंड्स में भी कई सवाल पूंछ रहे हैं आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कई सवालों के सही जवाब।

बाल दिवस का इतिहास

हर साल बाल दिवस (Children’s Day) 14 नवंबर को मनाया जाता है और इस दिन को लोग भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था और वो उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं। चाचा नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था।

उन्होंने बच्चों के साथ गहरा ममत्व स्थापित किया था और कहा कि ‘आज का हर एक बच्चा कल के भारत का निर्माण करेगा’। अगर हम बाल दिवस के इतिहास की बात करें तो पहले यह 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन 1964 में चाचा नेहरू के निधन के बाद, एक राष्ट्रीय समिति ने बच्चों के कल्याण में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आज भी इस दिन दिन बच्चों की शिक्षा के लिए चाचा नेहरू के दृष्टिकोण का उत्सव 14 नवंबर को मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे पर स्कूल में चाचा नेहरू के कोट्स के साथ बाल दिवस के स्पीच की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस का उद्देश्य केवल बच्चों के साथ उत्सव मनाना नहीं होता है, बल्कि यह दिन हमें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और विकास के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है। चाचा नेहरू का मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है, इसलिए हर बच्चे को समान अवसर, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है।

बाल दिवस का महत्व इसलिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन बच्चे चाचा नेहरू के आदर्शों को याद करके उसके अनुसार ही आगे बढ़ते हैं। उनका मानना था कि जब बच्चों को सही दिशा और प्यार मिलेगा, तभी देश मजबूत और समृद्ध बनेगा।

बाल दिवस का एक और महत्व यह भी है कि यह हमें यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं उन्हें केवल प्यार और देखभाल ही नहीं, बल्कि सही शिक्षा और जीवन मूल्यों की भी आवश्यकता भी है जिससे वो आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को पा सकें। स्कूलों में इस दिन बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, जैसे खेल-कूद, सांस्कृतिक आयोजन, बाल दिवस पर कविताएं और टैलेंट शो आयोजित किए जाते हैं, जिससे वो अपने अंदर के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को पहचान सकें।

1- बाल दिवस थीम ‘शिक्षा हमारा अधिकार’

इस थीम पर आप बच्चों को पोस्टर बनाना सिखा सकती हैं इसमें आपको एक A 3 साइज़ का पेपर लेना है और उसमें ड्राइंग बनानी है। इसके लिए एक बच्चे का स्केच बनाएं जिसके हाथों में किताबें हों। आप एक ब्लैक बोर्ड बनाएं जिसमें टीचर बच्चों को पढ़ा रही है। इसमें स्लोगन लिखें ‘हमारी शिक्षा, हमारा अधिकार’।

2- बाल दिवस की थीम ‘बच्चे देश का भविष्य’

इस थीम पर पोस्टर तैयार करने के लिए आपको पेपर के बीचों-बीच भारत का नक्शा बनाना है जिसमें अलग-अलग राज्यों के बच्चे किताब, कंप्यूटर दिखाई दे रहे हों।

बाल दिवस से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q.बाल दिवस कब मनाया जाता है?
A. भारत में हर वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है।

Q. बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?
A. यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है, जो बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। उन्हें बच्चे “चाचा नेहरू” के नाम से पुकारते थे।

Q. बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना।

Q. भारत में बाल दिवस की शुरुआत कब हुई?
A. पहले भारत में बाल दिवस 20 नवम्बर को मनाया जाता था (संयुक्त राष्ट्र का Universal Children’s Day)। 1957 में नेहरू जी के सम्मान में तारीख बदलकर 14 नवम्बर कर दी गई।

Q. बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?
A.स्कूलों में खेल, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, चित्रकला आदि आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को मिठाइयाँ दी जाती हैं और नेहरू जी को याद किया जाता है।

Q. अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस कब मनाया जाता है?
A. 20 नवम्बर को विश्वभर में Universal Children’s Day मनाया जाता है।

Q. पंडित नेहरू को बच्चों से इतना प्यार क्यों था?
A. वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका विकास ही भारत की प्रगति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *