Delhi Cm Rekha Gupta Biography in Hindi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जीवनी, आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 वर्ष बाद स्पष्ट बहुमत के साथ प्रचण्ड जीत हासिल की। और दिल्ली की नवनिर्वाचित अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी ने कुल 48 सीटों पर शानदारजीत हासिल की। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पर 8 दिन से भी ज्यादा मंथन चल रहा हुआ था। लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ हुआ था। ऐसे में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता सहित एक महिला का नाम भी दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में था, और वह नाम है रेखा गुप्ता का। और अब निर्णय आ चुका है कि रेखा गुप्ता ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।

रेखा गुप्ता ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत बीजेपी की स्टूडेंट बिंग AVBP के साथ की। इस ब्लॉग Rekha Gupta Biography in Hindi के माध्यम से सन 2025 में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आयु, शैक्षिक योग्यता, परिवार, संतान, नेट वर्थ और राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे।

Rekha Gupta’s Early Life: रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन

रेखा गुप्ता का जन्म एक मध्यमवर्गीय वैश्य परिवार में 19 जुलाई सन 1972 को जुलहना, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम जयभगवान जिंदल है जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत हैं। उनकी माता का नाम उर्मिला जिंदल है और वे एक ग्रहणी हैं। इसके आलावा उनका एक भाई और चार बहन हैं एक बहन का नाम मृदुला जिंदल है।

Rekha Gupta’s Education: रेखा गुप्ता की शिक्षा

रेखा गुप्ता ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मनिन्दर शक्ति विद्यालय केशवपुरम से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गवर्मेट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल अशोक विहार से पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात वर्ष 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी, आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से परास्नातक (Post Graduate) व्यापार प्रबंधन में मास्टर्स किया है।

उनकी शिक्षा ने उन्हें समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाई और यही उनके राजनीतिक सफर की नींव बनी। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की।

Rekha Gupta’s Family & Personal Life: रेखा गुप्ता का परिवार और व्यक्तिगत जीवन

रेखा गुप्ता के माता-पिता (श्री जयभगवान जिंदल और उर्मिला जिंदल) ने हमेशा उनका समर्थन किया है। उनके पिता एक सरकारी बैंक कर्मचारी थे, जबकि माता गृहिणी हैं। रेखा ने एक सफल व्यवसायी मनीष गुप्ता से 28 जून 1998 को विवाह किया। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स की शॉप चलाते हैं। रेखा गुप्ता-मनीष गुप्ता दम्पत्ति के दो संतान हैं एक पुत्र निकुंज गुप्ता और एक बेटी हर्षिता गुप्ता हैं निकुंज गुप्ता पिता के साथ व्यवसाय में लगे हैं और हर्षिता अभी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। और वे एक व्यवसायी हैं। परिवार के साथ उनका संतुलित जीवन उन्हें राजनीति में सक्रिय रहने की ताकत देता है। उनके परिवार ने हमेशा उनके राजनीतिक सफर में उनका साथ दिया है, जो उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण है।

Rekha Gupta’s Political Career: रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा (BJP) के साथ शुरू किया। उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुई। रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसमर्थन ने उन्हें हर बार आगे बढ़ने की ताकत दी है। नीचे रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत है-

वर्ष 1992: छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं।

◆ वर्ष 1994-1995: दौलत राम कॉलेज के सचिव बनी।

वर्ष 1995-1996: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के सचिव बनी।

◆ वर्ष 1996-1997: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष बनी।

वर्ष 2003-2004: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली के सचिव बनी।

वर्ष 2004-2006: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बनी।

वर्ष 2007-2009: उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद चुनी गईं।

वर्ष 2009: महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष बनीं।

वर्ष 2010: दिल्ली राज्य महिला मोर्चा की महासचिव बनीं।

वर्ष 2022: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी।

वर्ष 2023: दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनी गई।

22 फरवरी सन 2023 को आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से दिल्ली मेयर चुनाव हार गए; उन्हें 116 वोट मिले, जबकि शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले

वर्ष 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में, रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया। रेखा को कुल 68200 वोट हासिल हुए और वंदना को 38605 वोट मिले, इस तरह उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पर 3,440 वोट से जीत हासिल की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचण्ड जीत और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल

रेखा गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के गढ़ शालीमार बाग़ विधान सभा सीट से शानदार जीत हासिल कर को सभी को चौंका दिया है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया। रेखा को कुल 68200 वोट मिले और वंदना को 38605 वोट मिले, इस तरह उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पर 3,440 वोट से शानदार जीत हासिल की।

रेखा गुप्ता के पार्टी के प्रति वफ़ादारी और उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव और शैक्षिक योग्यता को देखते हुए वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद के नामित हुई है। इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में रेखा गुप्ता (शालीमार बाग), विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर), आशीष सूद (जनकपुरी), पवन शर्मा (उत्तम नगर), और अजय महावर (घोडा) शामिल हैं। आज दिनांक 19/02/2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है जिसमे श्रीमती रेखा गुप्ता को नामित किया गया है। शाम तक यह निश्चित हो गया कि रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठेंगी। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगीं।

Rekha Gupta’s NetWorth: रेखा गुप्ता की नेट वर्थ

रेखा गुप्ता एक व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखती हैं और उनका अपना व्यवसाय भी है। रेखा शेयर मार्किट और बैंक से मिलने वाले ब्याज से अच्छी कमाई करती हैं। उनकी सम्पत्ति और नेट वर्थ की जानकारी निम्नवत है-

नकद धनराशि- 1,55,000

बैंक जमा-₹38,06,416

मोटर वाहन- ₹6,10,000

जेवरात-₹15,52,500

अन्य संपत्ति-₹7,50,000

अचल संपत्ति

आवासीय भवन-₹2,60,00,000

कुल नेट वर्थ (लगभग)- ₹5,31,34,981 रुपये -5 करोड़ +

देनदारियां- ₹1,20,33,720 रुपये ~1 करोड़+

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पद हेतु चुनी गई रेखा गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है और वही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनकी जीत ने उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बना दिया। भाजपा के भीतर उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसीलिये वह इस पद पर पहुंची है, और दिल्ली के विकास में एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास के लिए नई योजनाएं और नीतियां लागू की जा सकती हैं, जो शहर के निवासियों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।

रेखा गुप्ता के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

रेखा गुप्ता एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार जीत मिली और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री की रूप में निर्वाचित हुए हैं। आइये उनके बारे में जानते हैं कुछ अनजाने तथ्य। वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी अच्छी थीं।

Contribution to student life: छात्र जीवन में योगदानः

जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष थीं, तो उन्होंने कॉमन एडमिशन फॉर्म का विचार प्रस्तुत किया, जिससे कई छात्र-छात्राओं को फायदा हुआ। उन्होंने लड़‌कियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक समिति और कॉलेज में लड़कियों के लिए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ एक कैंपस समिति का गठन किया। उन्होंने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की विशेष बसों की संख्या बढ़ाने की पहल की।

Functions as Councillor: पार्षद के रूप में कार्य

पार्षद बनने के बाद, उन्होंने पीतमपुरा के सीयू ब्लॉक मार्केट में एक बहुउद्देशीय परियोजना पूरी की, जिसमें स्विमिंग पूल, जिम, लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र की स्थापना शामिल थी। उन्होंने क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए एक व्यापक भूमिगत पार्किंग सुविधा का विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र के हर ब्लॉक में एक पार्क विकसित किया और उन्हें रामायण के पात्रों के नाम पर नामित किया।

उन्होंने हाइदरपुर में एक पार्षद प्रशासनिक कार्यालय बनाया ताकि झुग्गी बस्तियों के लोगों की समस्याएं सुनी जा सकें। उन्होंने हाइदरपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स लगाने, गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को नियमित पेंशन वितरण, सड़कों की मरम्मत, महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए हेल्पलाइन नंबर और पीतमपुरा क्षेत्र में चलने वाले कचरा ट्रकों की समस्याओं का समाधान किया।

As Chairperson of the Women Welfare and Child Development Committee: महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष के रूप में

उन्होंने गरीब परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए नकद सहायता प्रदान करने के लिए ‘सुमेधा योजना’ शुरू की। उन्होंने तलाकशुदा महिलाओं और शादी के बाद अलग रहने वाली महिलाओं को पेंशन प्रदान करने की योजना भी शुरू की। उन्होंने महिला पार्षदों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें सुषमा स्वराज और कृष्णा तीरथ ने व्याख्यान दिए।

उन्होंने दिल्ली के एमसीडी स्कूलों के 9 लाख छात्रों को पुरस्कार दिए, जो पढ़ाई में अच्छे थे। उन्होंने दिल्ली में बच्चों और महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए। उन्होंने महिला भ्रूण हत्या और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए काम किया।

Social work: सामाजिक कार्यः

उन्होंने ‘आस फाउंडेशन’ (AAS Foundation) नामक एक एनजीओ शुरू किया, जो समाज में लोगों की मदद करता है। इस संगठन में काम करने वाले ज्यादातर गृहिणियां थीं, जिन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया था। उन्होंने ‘चलो सुदामा द्वार’ नामक एक दान कार्यक्रम शुरू किया। वह महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल किडनी हॉस्पिटल की महिला ट्रस्टी और महिला समन्वयक हैं, जो जरूरतमंद लोगों को सस्ता और मुफ्त इलाज प्रदान करता है।

पीयू-रामलीला कमेटी पीतमपुरा (दिल्ली में नंबर-1 रामलीला पुरस्कार प्राप्त) की सदस्य के रूप में, उन्होंने गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने गो-हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Handicraft Business: हस्तशिल्प व्यवसायः

वर्ष 2000 में, उन्होंने हस्तशिल्प में अपना व्यवसाय शुरू किया, जिससे कई युवा लड़कियों को रोजगार मिला। उनका अपना हस्तशिल्प व्यवसाय ‘आकृति हैंडीक्राफ्ट एंड इवेंट्स’ है, जो हस्तनिर्मित वस्तुओं, त्योहार/मौसमी सजावट, कॉर्पोरेट स्मृति चिन्ह और इवेंट/थीम प्रबंधन के लिए लोकप्रिय है।

Candidates in the 2022 mayoral election: 2022 के मेयर चुनाव में उम्मीदवार

वर्ष 2022 में, उन्हें दिल्ली मेयर चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार के रूप में चुना गया। एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं सभी पार्षदों से अपील करती हूं कि दिल्ली के विकास और बेहतरी के लिए वोट करें। मुझे उम्मीद है कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर शहर के लिए सही मेयर का चुनाव करेंगे।”

2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को हराया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

One thought on “Delhi Cm Rekha Gupta Biography in Hindi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जीवनी, आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ”
  1. भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेखा गुप्ता जी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना मुझे काफी पसंद आया /महिलाओं को हमेशा उत्साह वरधित करना चाहिए ताकि जिस क्षेत्र में वह काम कर रही है उसमें वह निरंतरता बनाए रखें / श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाइयां /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *